जनजातीय गौरव दिवस महोत्सव के अंतर्गत 150वीं ‘बिरसा मुंडा जन्मजयंती’
हिन्दी भवन द्वारा दि. 13/11/2025 को जनजातीय गौरव दिवस महोत्सव के अंतर्गत 150वीं ‘बिरसा मुंडा जन्मजयंती’ के उपलक्ष्य मेन एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के लिए निबंध स्पर्धा एवं वक्तृत्व स्पर्धा का आयोजन किया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक इन स्पर्धाओं में भाग लेते हुए बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर यथोचित प्रकाश डाला और उनके जीवन पर अपना वक्तव्य दिया। उपस्थित सभी श्रोताजनों को बिरसा मुंडा जी के विविध योगदानों से अवगत किया गया।